{"_id":"59a2eedf4f1c1b6f178b4568","slug":"51503850207-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल छात्र वर्ग में कुल्लू ने शमशी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल छात्र वर्ग में कुल्लू ने शमशी को हराया
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। ढालपुर के खेल मैदान में चल रही अंडर-14 छात्र-छात्रा खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मेजर गेम्स के मुकाबले हुए। जिसमें विभिन्न स्कूलों से आए हुए खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग के बास्केटबाल में कटराईं और ढालपुर स्कूल के मध्य मुकाबला हुआ। जिसमें ढालपुर स्कूल ने बाजी मारी।
वहीं रायसन स्कूल और थरास स्कूल में मध्य हुए खेले गए रोमांचक मैच में थरास ने मैच जीता। बास्केटबॉल गर्ल्स में सुल्तानपुर और जिभी की छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें जिभी की छात्रा खिलाड़ियों ने मैच अपने नाम किया। फुटबॉल के छात्र वर्ग में शमशी और कुल्लू की टीमों के मध्य हुई टक्कर में कुल्लू की टीम विजेता बनी। हैंडबॉल के छात्र वर्ग में कटराईं और रायसन के बीच मैच खेला गया। जिसमें कटराईं ने अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं थरास स्कूल और शमशी स्कूल के मध्य खेले गए मैच में थरास की टीम ने जीत का स्वाद चखा। वहीं हैंडबॉल के छात्रा वर्ग में सुल्तानपुर और रायसन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें रायसन की टीम विजेता बनी। शमशी और सोयल के बीच छात्रा वर्ग के मुकाबले में शमशी स्कूल जीतने में कामयाब रहा। प्रतियोगिता का सोमवार को समापन होगा। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू के प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान एडीपीईओ नरेंद्र कुमार, प्रधान मनोहर लाल ठाकुर और गिरधारी आदि मौजूद रहे।