फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   500 girl students will show stamina in Kharahal school

Kullu News: खराहल स्कूल में 500 छात्राएं दिखाएंगी दमखम

Fri, 07 Jul 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 07 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
500 girl students will show stamina in Kharahal school
कुल्लू। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल (किंजा) में सितंबर के पहले सप्ताह में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें शिक्षा खंड नग्गर के सभी स्कूलों की करीब 500 छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से बैठक की जाएगी, जिसमें सभी को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो आदि के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

यह बात डीपीई देवचंद ठाकुर ने कही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दोतराम राणा ने की, जबकि प्रधानाचार्य ललित मोहन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में स्कूल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दोत राम राणा ने कहा कि 22 जुलाई को सभी अभिभावकों को स्कूल में बुलाया गया है।

इस बैठक में छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता से संबंधी जिम्मेदारियां अभिभावकों को सौंपी जाएंगी। खेल मैदान को प्रतियोगिता से पहले चकाचक कर दिया जाएगा। बैठक में अन्य सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिए। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेंद्र राणा, रमेश ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed