{"_id":"68dac746ef224bd42401149d","slug":"50-additional-beds-will-be-arranged-in-kullu-hospital-kullu-news-c-89-1-ssml1015-158187-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू अस्पताल में होगी 50 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू अस्पताल में होगी 50 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था
Mon, 29 Sep 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए देव स्थलों में टेंट लगाने में जुटे देवलू।-संवाद
दशहरा उत्सव में मरीजों के उपचार में नहीं आएगी कोई बाधा
छह वार्डों में पांच-पांच और 20 बिस्तर रखे जाएंगे रिजर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 50 अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। त्योहारी सीजन में मरीजों को उपचार में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था रहेगी। बाकायदा, अस्पताल प्रबंधन इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
दशहरा के दौरान दो से आठ अक्तूबर तक अस्पताल के हर वार्ड में पांच-पांच अतिरिक्त बिस्तर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 20 अतिरिक्त बिस्तरों को रिजर्व भी रखा जाएगा। आपात स्थिति या मरीजों की संख्या बढ़ने पर इन बिस्तराें को उपयोग में लाया जाएगा। अधिकतर बिस्तर मेडिसिन वार्ड में रहेंगे।
गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 300 बिस्तरों की व्यवस्था पहले से है। ये बिस्तर शिशु, मेडिसिन, ऑर्थो, सर्जरी, नेत्र रोग वार्ड और ट्राॅमा सेंंटर में लगाए गए हैं। इनके अतिरिक्त दशहरा के दौरान एक सप्ताह के लिए 50 और बिस्तर लगाए जाएंगे ताकि उपचार संबंधी किसी तरह की दिक्कत न आए और मरीजों का उपचार समय पर किया जा सके। उधर, इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि दशहरा में अस्पताल प्रबंधन किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगा। दशहरा में मरीजों को उपचार संबंधी परेशानी से न जूझना पड़े, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही 50 अतिरिक्त बिस्तर जरूरत के अनुसार वार्डों में लगाए जाएंगे।