फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   49,953 students of schools will get uniform

स्कूलों के 49,953 विद्यार्थियों को मिलेगी वर्दी

Tue, 17 May 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
49,953 students of schools will get uniform
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले के 1,012 सरकारी स्कूलों के 49,953 विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी मिलेगी। शिक्षा विभाग बुधवार से स्कूलों में वितरण करेगा। इसकी तैयारी पूरी कर दी है।
कोरोना काल के दो साल बाद स्कूलों में विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी मिलेगी। इसमें प्रति विद्यार्थी दो सेट प्रदान की जाएंगे, जबकि स्मार्ट वर्दी की सलाई के लिए 200 रुपये की राशि भी दी जाएगी। हालांकि इस बाद वर्दी एक माह देरी से शिक्षा विभाग के पास पहुंची है। इससे विद्यार्थियों के अभिभावक भी परेशान थे। इसके कारण वर्दी के सैंपल जांच के लिए शिमला भेजने में देरी हुई थी। अब शिमला से स्मार्ट वर्दी के सैंपल पास हो गए हैं।
विज्ञापन

दो साल से वर्दी नहीं मिलने पर कुछ विद्यार्थी पुरानी वर्दी और कुछ बिना वर्दी के ही स्कूल पहुंच रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. शांति लाल ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी का वितरण किया जाएगा। स्मार्ट वर्दी की गुणवत्ता और रंग को परखने के लिए सैंपल शिमला भेजे गए थे, जो पास हो गए हैं। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरजीत रॉव ने बताया कि प्रति विद्यार्थी दो सेट मिलेंगे। इसमें 200 रुपये की राशि सिलाई के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed