{"_id":"69a31aeb13efb4303303b900","slug":"4216-adolescent-girls-in-kullu-will-receive-the-hp-vaccine-kullu-news-c-89-1-ssml1015-170186-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में 4,216 किशोरियों को लगेगी एचपी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में 4,216 किशोरियों को लगेगी एचपी वैक्सीन
विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन के शुभांरभ मौके पर भाग ल
कुल्लू। जिले में 14 वर्ष की 4,216 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जाएगी। इस टीकाकरण अभियान का शनिवार को उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने शुभारंभ किया। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें उपायुक्त कुल्लू मुख्यातिथि रहे। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं तथा आमजन से अभियान में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता निभाने की अपील की है ताकि किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आने से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में शनिवार को अभिभावकों को जागरूक करने के लिए बैठकें आयोजित की गई हैं। इनमें अभिभावकों को टीकाकरण संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
अभिभावकों और छात्राओं को टीके के महत्व, प्रक्रिया और सुरक्षा संबंधी जानकारी सरल एवं स्पष्ट रूप में दी गई। कुल्लू में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 4,216 किशोरियों का पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग ने किया है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यह जीवनरक्षक टीका निशुल्क लगाया जाएगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश आदि उपस्थित रहे। संवाद