फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   छात्रा वर्ग में भी ओवर ऑल चैंपियन रही शमशी आईटीआई

छात्रा वर्ग में भी ओवर ऑल चैंपियन रही शमशी आईटीआई

Sat, 30 Mar 2019 10:03 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
छात्रा वर्ग में भी ओवर ऑल चैंपियन रही शमशी आईटीआई
कुल्लू। आईटीआई शमशी में चल रही छात्रा वर्ग की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन वॉलीबाल, कबड्डी तथा खो-खो के फाइनल मुकाबले खेेले गए। छात्रा वर्ग की खेल स्पर्धा के समापन मौके पर स्थानीय आईटीआई शमशी के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। 29 और 30 मार्च को हुई खेल में जिला की चार आईटीआई से आई करीब 100 छात्राओं ने भाग लिया। संस्थान के डीपीएफ विपिन चंदेल ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल के मैच खेले गए हैं। वॉलीबाल का फाइनल मैच मेजबान शमशी और कुल्लू के बीच खेला गया जिसमें आईटीआई शमशी की टीम विजेेता रही है। इसके अलावा खो-खो का फाइनल मैच शमशी और कुल्लू के बीच में हुआ। इसमें भी आईटीआई शमशी प्रथम रही। कबड्डी के फाइनल मैच में आईटीआई शमशी ने सैंज की हराकर टूर्नामेंट में ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं बैडमिंटन के सेमीफाइनल मैच शमशी और सैंज के बीच में हुआ जिसमें शमशी की छात्राएं जीत गई। फाइनल मैच कुल्लू की टीम के साथ हुआ और इसमें मेजबान आईटीआई विजय रही। छात्रा वर्ग में शमशी आईटीआई ओवरऑल चैंपियन रही। इससे पहले छात्र वर्ग की हुई चार दिन की स्पर्धा में जिला की आठ टीमों ने भाग लिया था। इसमें भी मेजबान की टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। इस मौके पर आईटीआई कुल्लू पीपीएल नील चंद, आईटीआई सैंज के पीपीएल अर्पित आनंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed