{"_id":"5c963948bdec2214107d0b26","slug":"41553348936-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकाप्टर में सीट के लिए बनाया फर्जी मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकाप्टर में सीट के लिए बनाया फर्जी मेडिकल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलीकॉप्टर में सीट के लिए बनाया फर्जी मेडिकल
केलांग अस्पताल के सीएमओ ने तलब की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। नियमित हेलीकॉप्टर उड़ानें नहीं होने से सीट पाने के लिए अब कुछ लोग डॉक्टर से फर्जी मेडिकल ले रहे हैं। कुछ लोगों ने इस तरह का आरोप लगाया है। शनिवार को बारिंग के लिए हुई उड़ान में भी कुछ ऐसे लोगों को मेडिकल के आधार पर सीटें दी गई, जो स्वस्थ थे। इन लोगों की वजह से कई स्कूली बच्चों को सीट नहीं मिल पाई।
डीसी लाहौल-स्पीति अश्वनी चौधरी का कहना है कि सभी हेलीपैडों के प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि स्कूली बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर सीट मुहैया करवाया जाए। हैरानी की बात है कि सीएमओ की अनुमति के बगैर डॉक्टर ने मेडिकल जारी कर दिया। सीएमओ तारा चंद का कहना है कि लोगों से इस मामले को लेकर शिकायत मिली है। संबंधित डॉक्टर से उन सभी लोगों की मेडिकल रिपोर्ट तलब की गई है, जिसके आधार पर सीट मुहैया करवाई गई है। बारिंग हेलीपैड पर अभी भी करीब 20 स्कूली बच्चे फंसे हैं। उड़ान समिति के एक कर्मी ने बताया कि कुछ लोग सीट लेने के चक्कर मे डॉक्टर को धमका कर मेडिकल ले रहे हैं।
एबीवीपी कुल्लू ने मनाया शहीदी दिवस
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने शनिवार को शहीद दिवस के मौके पर शहीदों को याद किया और पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एबीवीपी ने देशभक्ति नारे और गीत भी गाए। इकाई अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि एबीवीपी ने देश व प्रदेश में भगत सिंह, सुख देव और राजगुरू की शहादत को याद किया। इस दौरान महेंद्र ठाकुर, सचिव राहुल विष्ट, सृष्टि, उषा शर्मा, दीप्ति, हेमलता, यामिनी, विशाल पठानिया, अमित सेन, अभिषेक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे