{"_id":"5c3de75dbdec223c5d7e203a","slug":"41547560797-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव लटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। कोरम पूरा नहीं होने से नगर परिषद मनाली अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका है। कांग्रेस के तीनों पार्षद बैठक में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में अब मनाली नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को होगा। कांग्रेस समर्थित दो पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से नगर परिषद मनाली कांग्रेस के हाथ से निकल गई है।
सात सदस्यों वाली नगर परिषद में अब भाजपा के खेमे में चार पार्षद हो गए हैं, जबकि कांग्रेस के पास अब मात्र तीन ही सदस्य हैं। एसडीएम ने सभी पार्षदों को 15 दिन का नोटिस दिया गय। 11 जनवरी को बहुमत साबित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन नगर परिषद मनाली अध्यक्ष शबनम तनवर और उपाध्यक्ष बहुमत साबित नहीं कर सके और एसडीएम को इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए 15 जनवरी की तिथि तय की गई। इसमें कांग्रेस के तीनों पार्षद शबनम तनवर, जोगिंद्र पाल और सुनीता शर्मा उपस्थित नहीं हो सके। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि मंगलवार को केवल चार ही पार्षद बैठक में आए थे। कोरम पूरा नहीं होने से अब 16 जनवरी को बैठक होगी, जिसमें नप मनाली के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को चुना जाएगा। नगर परिषद मनाली में भाजपा की ओर से नीना राणा का अध्यक्ष बनाना तय माना जा रहा है।