फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली, रोहतांग और जलोड़ी में ताजा हिमपात

मनाली, रोहतांग और जलोड़ी में ताजा हिमपात

Sun, 13 Jan 2019 07:01 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 13 Jan 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
मनाली, रोहतांग और जलोड़ी में ताजा हिमपात
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/मनाली/कोकसर। पर्यटन नगरी मनाली में सर्दी का सबसे बड़ा हिमपात हुआ है। शनिवार रात को कुल्लू व लाहौल घाटी बर्फ से लकदक हो गई है। मनाली में इस साल सबसे अधिक 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

मनाली में बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा में 90 सेंटीमीटर, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में 40-40 सेंटीमीटर बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लाहौल में 15 से 20 सेंटीमीटर तक ही बर्फबारी होने की सूचना है। पहाड़ों से लेकर ग्रामीण इलाके बर्फ के आगोश में हैं। फरवरी माह में सोलंगनाला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की विंटर खेल प्रतियोगिता के लिए राहत की खबर है। सोलंगनाला में ताजा हिमपात से साहसिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गत दो वर्षों के बाद जनवरी के महीने में मनाली में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। पर्यटकों के साथ किसान और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। गत वर्ष कारोबारियों का जुलाई के बाद पर्यटन कारोबार कुछ खास नहीं रहा था। उम्मीद है कि इस बर्फबारी से कुछ और समय तक मनाली और आसपास के पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की आमद में इजाफा होगा। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि नए साल में मनाली, सोलंगनाला और हामटा में भारी बर्फबारी होने से होटल कारोबारियों के साथ इससे जुड़े सभी लोगों को फायदा पहुंचेगा और विंटर सीजन में मनाली आने वाले सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। वहीं जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के कोकसर, सिस्सू, गोंधला, दारचा में 15 सेंटीमीटर, मुख्यालय केलांग में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी का समाचार है। उपायुक्त कुल्लू ने कहा कि पर्यटक व आम लोग संवेदनशील इलाकों की ओर न जाएं। समाचार लिखे जाने तक रोहतांग दर्रा, सोलंगनाला, मढ़ी व जलोड़ी दर्रा समेत पीर पंजाल की पहाड़ियों में बर्फबारी तथा निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed