{"_id":"5c2e3553bdec222c356266f3","slug":"41546532179-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा अदिति को मिला बेस्ट स्टुडेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा अदिति को मिला बेस्ट स्टुडेंट का खिताब
विज्ञापन
अदिति को मिला बेस्ट स्टूडेंट का खिताब
सरस्वती विद्या मंदिर छनीखोड़ में मनाया वार्षिक समारोह
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बटोरीं तालियां
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सरस्वती विद्या मंदिर छनीखोड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य टेक चंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने वार्षिक समारोह में रंगारंग कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य बरशैणी वार्ड टेक चंद ने कहा कि विद्यार्थी को हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए। नशे आदि से दूर रह कर पढ़ाई की ओर अपना ध्यान लगाना चाहिए। बच्चे देश का भविष्य हैं। वर्तमान में कुल्लू घाटी की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है, जो चिंता का विषय है। अभिभावकों को भी इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य टूटू मालिक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। वहीं, कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद बच्चों ने एकल गान, समूहगान और फिल्मी डांस पेश किया। कुल्लवी नाटी पेश कर बच्चों ने अभिभावकों की तालियां बटोरीं। समारोह में तमन्ना, श्रेया, भरत नेगी, चेतन महंत, एंजल, हर्ष, स्नेहा, पायल नेगी, रिकी, कृतिका, कृति स्वरूप और नेहा को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट स्टूडेंट का खिताब छात्रा अदिति को दिया गया। विद्यालय के लिए जमीन देने वाली तोली देवी को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान हिमाचल शिक्षा समिति मंडी विभाग उपाध्यक्ष मान चंद आनंद, एकल विद्यालय परिवार के विभाग मंत्री और विजलेश्वर प्रखंड के मंत्री मेहर चंद, राजेंद्र, कृष्ण, अनीता, मीना, सावित्री, रीना आदि मौजूद रहे।