{"_id":"5c014678bdec22417d629719","slug":"41543587448-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राउगी में आग से ढाई मंजिला मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राउगी में आग से ढाई मंजिला मकान जला
Updated Fri, 30 Nov 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/ खराहल। खराहल घाटी की कराड़सू पंचायत के राउगी गांव में शुक्रवार को एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घर में लगी आग से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू किया। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार काष्ठकुणी शैली से बने दो कमरों में शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। लेकिन एकाएक आग भड़क गई। इसने मकान को चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन केंद्र कुल्लू से टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने को काम शुरू किया। लेकिन तब तक मकान का आधा हिस्सा जलकर राख हो गया था। सर्दी में मकान जलने से एक परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। अग्निशमन अधिकारी कुल्लू दुर्गा सिंह ने कहा कि आग से ढाई कमरों के मकान के साथ घास के दो कोठे भी जल गए हैं। कहा कि मकान में 68 वर्षीय फागली देवी व उसका परिवार रहता था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। उधर, एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि आग से प्रभावित परिवार को नियमावली के तहत मदद की जाएगी। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी रिपोर्ट राजस्व विभाग से मांगी गई है।