फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पुरस्कार पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

पुरस्कार पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Tue, 27 Nov 2018 06:19 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली में मंगलवार को आठवां सालाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिक्षा उपनिदेशक लाहौल प्रेम नाथ परशीरा ने की। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और पुरस्कार पाने के बाद मेधावी छात्रों के चेहरे खिल उठे। अमीशा, निखिल व विक्रम को आलराउंड का पुरस्कार मिला।

सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया गया। शिक्षा व खेलों के क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य रनवीर सिंह ने सालाना रिपोर्ट पढ़ी। जमा दो की वार्षिक परीक्षा में जिला भर में पहले व दूसरे स्थान पर रही रजनी व मीनाक्षी को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन पर विक्रम को भी नवाजा। पाठशाला के भरत बहादुर को श्रेष्ठ छात्र व सुनीता को श्रेष्ठ छात्रा के खिताब से पुरस्कृत किया। इसके अलावा छठी कक्षा के दिलीप, समीर व हेमंत, सातवीं कक्षा के अनुराग दीप सिंह, अमीशा और अंजना, आठवीं कक्षा में सविता को प्रथम इनाम दिया गया है। नौवीं कक्षा में साक्षी, मीनाक्षी तथा संध्या, दसवीं कक्षा में महेश अजय और अखिल, जमा एक में सुनीता, अंकिता व भरत बहादुर क्रमश : पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किए। मुख्यातिथि प्रेम नाथ परशीरा ने कहा कि 2017-18 में जमा दो की बोर्ड परीक्षा में कला विषय में रजनी व मीनाक्षी ने पहला व दूसरा स्थान पाया है। इस दौरान निरीक्षण विंग के उपनिदेशक सुरेश विद्यार्थी, त्रिलोकनाथ स्कूल के प्रधानाचार्य अवनिरेंद्र सिंह रादेश, उदयपुर स्कूल प्रधानाचार्य शिव लाल, मालंग के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष सीता राम, शकोली पंचायत प्रधान कर्म सिंह, जिला परिषद सदस्य सोनदेई व बीडीसी सदस्य सुमन सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed