{"_id":"5bcb5ee7bdec226956571e10","slug":"41540054759-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदार ने नशे में अस्पताल में मचाया हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीमारदार ने नशे में अस्पताल में मचाया हुड़दंग
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीमारदार ने नशे में अस्पताल में मचाया हुड़दंग
सदर थाना कुल्लू में केस दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शुक्रवार रात को एक तीमारदार ने नशे में धुत होकर खूब हुड़दंग मचाया। अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी से हुड़दंगी काबू नहीं हो पाया। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हुड़दंगी को पकड़ा। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भुंतर के भुलंग क्षेत्र के एक व्यक्ति की पत्नी क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन है। इस दौरान शुक्रवार रात को व्यक्ति ने नशे में धुत होकर पहले शोर मचाया। बाद में अस्पताल की सुरक्षा में तैनात निजी सिक्योरिटी गार्ड के साथ उलझ गया। स्थिति अनियंत्रित होने पर पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले मामला शांत करवाया और बाद में व्यक्ति के खिलाफ हुड़दंग मचाने पर केस दर्ज किया गया। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।