{"_id":"5bb8b17a867a55684f1c8d57","slug":"41538830714-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में जुट जाएं कार्यकर्ता : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम में जुट जाएं कार्यकर्ता : जयराम
Updated Sat, 06 Oct 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अब 2019 की तैयारी करने का वक्त आ गया है। कार्यकर्ता काम में जुट जाएं। अभ्यास वर्ग पार्टी का नियमित कार्यक्रम है। ये समय-समय पर होते हैं। जयराम ठाकुर ने कुल्लू के देवसदन में शनिवार को भाजपा के मंडी संसदीय क्षेत्र के अभ्यास वर्ग में संबोधित किया।
कहा कि अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं के साथ बहुत सारी चीजें साझा करने की आवश्यकता है। उन्होंने अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कई टिप्स दिए और संगठन मजबूती के साथ धरातल स्तर पर काम करने के निर्देश दिए। फोरलेन प्रभावितों के आंदोलन के प्रश्न पर सीएम ने कहा कि प्रभावितों से बातचीत का दौर जारी है। कहा कि फोरलेन प्रभावितों से दो, तीन बार बैठक हुई है। कुछ चीजें आगे बढ़ी हैं। प्रभावितों के मुद्दों को और आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। उल्लेखनीय है कि फोरलेन प्रभावितों का मुद्दा हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के दृष्टि पत्र में था।