फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू सांईस स्कूल के नाम रही अनुशासन का खिताब

कुल्लू सांईस स्कूल के नाम रही अनुशासन का खिताब

Fri, 08 Jun 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू सांईस स्कूल के नाम रही अनुशासन का खिताब
कुल्लू साइंस स्कूल के नाम
विज्ञापन

रहा अनुशासन का खिताब
बजौरा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बजौरा में तीन दिवसीय छात्र अंडर-19 खेल प्रतियोगिताओं का समापन वीरवार को हुआ। तीन दिनों तक चली इस छात्र वर्ग की खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर क्रिश्चियन नर्सिंग संस्थान कुल्लू के निदेशक सुखदेव मसीह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया।
इसके बाद सभी स्कूलों के बच्चों ने मार्च पास्ट किया और मुख्यातिथि को सलामी दी। तीन दिनों तक चली इस खेल प्रतियोगिता में कुल्लू खंड के उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। समापन कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कुल्लवी नाटी डाली और मुख्य अतिथि ने भी छात्राओं संग नाटी डाली। इस दौरान मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्कूल की एक गरीब छात्रा को नर्सिंग संस्थान में मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे। खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। मुख्यातिथि ने अपनी ऐच्छिक निधि से स्कूल के लिए 11 हजार रुपये भी दिए।
विज्ञापन

तीन दिनों तक चली इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेल गतिविधियों खो-खो, बालीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन आदि के मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। इन प्रतियोगिताओं में विजेता रही सभी टीमों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। खेल प्रतियोगिता में वालीबॉल में न्यूली प्रथम स्थान पर रहा और गड़सा स्कूल की टीम रनरअप रही। खो-खो में गड़सा स्कूल विजेता रहा और रनरअप टीम बजौरा रही। कबड्डी में मौहल स्कूल की टीम विजेता रही और रनरअप थरास की टीम रही। बैडमिंटन में स्नोर वैली बजौरा की टीम विजेता रही और गड़सा की टीम रनरअप रही। मार्चपास्ट में जरी, जल्लूग्रां और कुल्लू छात्र स्कूल की टीम सामूहिक तौर पर विजेता रही। तीन दिनों तक चली इस खेल प्रतियोगिता में कुल्लू साइंस स्कूल की टीम अनुशासन में प्रथम पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed