{"_id":"5b1416994f1c1ba16e8b6031","slug":"41528043161-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शलेरा स्कूल में पेयजल आपूर्ति बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शलेरा स्कूल में पेयजल आपूर्ति बहाल
Updated Sun, 03 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला शलेरा में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। अमर उजाला ने दो मई के अंक में प्राइमरी स्कूल शलेरा में पेयजल सप्लाई ठप शीर्षक से समस्या को उठाया था। इसके बाद विभाग ने हरकत में आते हुए स्कूल में पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी है। इससे अभिभावकों और बच्चों ने राहत की सांस ली है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला के छात्र-छात्राओं को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा था। स्कूल प्रबंधन कमेटी की बैठक एसएमसी अध्यक्ष चंद्रमणी ने पानी की गंभीर समस्या को लेकर चिंता जताई थी। एसएमसी ने चेताया था कि अगर स्कूल में पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जाएगा। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रमणी, भीमा शर्मा, नरोत्तम सिंह, बीना देवी, गंगा देवी, रजनी देवी और भीमा देवी ने कहा कि 31 मई से पानी की समस्या को लेकर विभाग को शिकायत भी की थी। पानी न आने की वजह से तीन दिनों तक आधा किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ा था। इससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला के समस्या उठाने के बाद आईपीएच विभाग हरकत में आया। बंजार के विधायक सुरेंद शौरी और एसडीएम बंजार ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए आईपीएच विभाग को प्राइमरी स्कूल में पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। पेयजल आपूर्ति बहाल होने से स्कूल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है।