फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पार्वती घाटी में सरकारी भूमि पर निकले छह होमस्टे

पार्वती घाटी में सरकारी भूमि पर निकले छह होमस्टे

Mon, 21 May 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
पार्वती घाटी में सरकारी भूमि पर निकले छह होमस्टे
पार्वती घाटी में सरकारी भूमि पर निकले छह होमस्टे
विज्ञापन

वन विभाग और राजस्व विभाग ने फिर शुरू की निशानदेही
कालगा, पुलगा के बाद अब तोष पहुंची वन विभाग की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में वन विभाग ने फिर से करीब तीन माह बाद निशानदेही शुरू कर दी है। राजस्व विभाग के साथ मिलकर की जा रही संयुक्त निशानेदही में अभी तक कालगा में छह होम स्टे सरकारी भूमि पर निकले है। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई से घाटी के ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया है। कसोल के बाद अब हाईकोर्ट की आंच पार्वती घाटी के ग्रामीण इलाकों तक पहुंच गई है। घाटी के कालगा व पुलगा क्षेत्र में निशानदेही का कार्य पूरा कर अब वन विभाग की टीम तोष की ओर उतर गई गई है। निशानदेही में एक टैंट भी सरकारी भूमि पर पाया गया है जिससे वन विभाग ने उखडने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि पुलगा व तुलगा गांव में कोई भी अवैध कब्जा नहीं मिला है। कसौली में अवैध कब्जा छुड़वाने को लेकर हुए गोली कांड़ के बाद पुलिस भी मुस्तैदी के साथ पूरी तरह से हथियारों के साथ निशानदेही टीम के साथ शामिल है। वन विभाग पार्वती के डीएफओ हीरा लाल राणा ने कहा कि विभाग हाईकोर्ट के आदेशों की अनुपालना कर रहा है। कालगा गांव में छह होम स्टे सरकारी भूमि पर निकले है। उन्होंने घाटी के लोगों को हाईकोर्अ के आदेशों की पालना करते हुए स्वयं ही
अवैध कब्जों को छोडने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निशानदेही में राजस्व विभाग का भरपूर सहयोग मिल रहा है और विभाग रोजाना होटलों,मकान, रेस्तरां व होमस्टे की निशानेदही को पहुंच रहा है। उल्लेखनीय है कि अभी तक मणिकर्ण घाटी में 88 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच पूरी कर दी है। इसमें 48 होटलों की रिपोर्ट 30 मई को हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। एसडीएम कुल्लू डा अमित गुलेरिया ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर मणिकर्ण घाटी में छुटे इलाकों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाक्स
पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा शव
कुल्लू। पतलीकूहल के पास एक आईटीआई छात्र के ब्यास नदी में बह जाने हुई मौत के बाद सोमवार को उसका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले की जांच कर रहे पतलीकूल चौकी के प्रभारी दया राम ने कहा कि छात्र का पोस्टमार्टम करवा कर तमाम प्रकियाओं को पूरा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....रोशन ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed