{"_id":"5aa7dcb04f1c1b094a8b509e","slug":"41520950448-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर में छह मीटर की निशानदेही में पांच दुकानें निकली अवैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर में छह मीटर की निशानदेही में पांच दुकानें निकली अवैध
Updated Tue, 13 Mar 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर में छह मीटर निशानदेही
में पांच दुकानें निकलीं अवैध
लोनिवि और राजस्व विभाग ने सैनिक चौक से शुरू की जांच
हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई प्रक्रिया, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भुंतर के सैनिक चौक से लोक निर्माण विभाग बंजार ने राजस्व और वन विभाग की टीम ने निशानदेही की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को पहले दिन लोक निर्माण विभाग ने भुंतर-रामशीला डिस्ट्रिक मेजर रोड केे दोनों ओर बने मकानों व दुकानों की निशानदेही का काम आरंभ कर दिया है। करीब 600 मीटर तक की गई निशानदेही में पांच दुकानों का लोनिवि के ड्रेन पर अवैध कब्जा पाया गया है। लोनिवि विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों व मकान मालिकों में हड़कंप मच गया है।
दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग कुल्लू ने भी रामशीला से लेकर बदाह तक अपने अधिकार क्षेत्र का निरीक्षण शुरू करना शुरू कर दिया है। लोनिवि भुंतर के सहायक अभियंता एसके धीमान तथा कनिष्ठ अभियंता अजय आनंद ने कहा कि निशानदेही की सभी कागजी प्रक्रियाओं को पूरा कर विभाग ने राजस्व विभाग व वन विभाग के साथ भुंतर से सैनिक चौक से बदाह तक रोड के दोनों ओर बने भवनों की निशानदेही का काम शुरू कर दिया है। पहले दिन 600 मीटर तक जांच की गई जिसमें पांच के करीब दुकान लोनिवि के बने ड्रेन वाली जगहों पर इन दुकानों को निर्माण किया गया है।
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने आदेशों में जो भी मकान व दुकानें अवैध निकलती हैं उन कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि हाईकोर्ट के जो भी आदेश आए हैं प्रशासन द्वारा उनकी पालना की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश हाईकोर्ट ने लोनिवि को कुल्लू से रामशीला तक करीब 10 किलोमीटर तक रोड के दोनों ओर निशानदेही करने के आदेश देकर अवैध कब्जों को हटाने को कहा गया है।