{"_id":"5a7b06f64f1c1b8e238b735e","slug":"41518012150-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिपूधार केलतांदी उठाऊ पेयजल योजना का कार्य लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिपूधार केलतांदी उठाऊ पेयजल योजना का कार्य लटका
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
water shimla
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। ग्राम पंचायत चनौन के तहत बनने वाली टिपूधार केलतांदी उठाऊ पेयजल योजना न बनने से ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिलान्यास के दो वर्ष बाद यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। इस योजना से पंचायत के सात वार्डों को भरपूर पेयजल सप्लाई होनी है।
उठाऊ पेयजल योजना के तहत चनौन, शलेरा बागी, गौशाला, मठेणा, कडाहिल, ओतन, ओडीधार, मगडूल, टिलरू और दंधार गांवों को लाभ मिलेगा। उठाऊ पेयजल योजना का पानी केलतांदी में स्टोर होगा। वहां से पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई उक्त गांवों को की जाएगी। फिलहाल मरयोगी व भूषा से पानी केलतांदी में बनाए स्टोर टैंकों में स्टोर कर उक्त गांवों को सप्लाई किया जाता है, लेकिन नाम मात्र पानी ही ग्रामीणों तक पहुंच पाता है। कुछ गांवों के ग्रामीणों को पानी प्राकृतिक स्रोतों से भरना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत चनौन की प्रधान देविंद्रा देवी, उपप्रधान ज्ञान चंद, वार्ड पंच भोला दत्त, मोहन लाल, मीरा देवी, टेला देवी, टिकम राम, दिले राम, बिंदी देवी, राजकुमार, पूने राम, महेंद्र सिंह, डुर सिंह, गुलाब सिंह, प्रताप, ओम राज, विहारी लाल और घनश्याम के अनुसार उपरोक्त उठाऊ पेयजल योजना के तहत ठेकेदार ने भूमि में दबाए बगैर आधी अधूरी लाइन बिछा दी गई है व कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया है। उन्होंने विभाग से शीघ्र इस योजना को पूरा करवाने की मांग उठाई है। इस मामले को बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी के समक्ष भी उठाया है। इधर, आईपीएच विभाग बंजार के एसडीओ एमएस धामी का कहना है कि ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। अगर कार्य नहीं किया जाता है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।