{"_id":"5a3d385d4f1c1b502b8b607c","slug":"41513961565-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ जलोडी दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ जलोडी दर्रा
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
snowfall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। जलोड़ी दर्रा छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। औट-बंजार-सैंज नेशनल हाइवे-305 स्थित 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा के खुलने से बाह्य सराज के लोगों को लाभ मिलेगा और घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। करीब डेढ़ फुट बर्फ से बंद जलोड़ी दर्रा को बहाल करने में एनएच अथॉरिटी को करीब एक सप्ताह का समय लगा है और स्नो कट्टर से सोझा से लेकर जलोड़ी दर्रा तक पांच किमी दायरे से बर्फ को हटाया गया। उधर, एचआरटीसी ने शुक्रवार को कुल्लू से आनी की ओर जाने वाली बसों को सोझा के बजाए बड़ानाला तक भेजा है। अड्डा प्रभारी बंजार ओमी ठाकुर का कहना है कि आरएम कुल्लू मंगल चंद मनेपा के निर्देशानुसार बसों को सोझा से करीब तीन किलोमीटर आगे तक भेजा है। एनएच 305 के एसडीओ अनिल राणा के अनुसार छोटे वाहनों के लिए जलोड़ी दर्रा को बहाल कर दिया गया है, लेकिन बड़ानाला से आगे वाहनों के स्किड होने का खतरा है। ऐसे में वाहन चालक किसी तरह का रिस्क न लें। एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने बताया कि लोग जलोड़ी दर्रा को मौसम को भांप कर ही आरपार करें। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम यहां सड़क पर पानी जमने से वाहनों के फिसलन का खतरा बना रहता है।