फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आचार संहिता हटने से शुरू होगा 13 सड़कों का काम

आचार संहिता हटने से शुरू होगा 13 सड़कों का काम

Wed, 20 Dec 2017 09:41 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता हटने से शुरू होगा 13 सड़कों का काम
आचार संहिता हटने से शुरू
विज्ञापन

होगा 13 सड़कों का काम
छह सड़कों में टारिंग, कलाकेंद्र के समीप मिलेगी पार्किंग
भुंतर में डबल लेन ब्रिज का भी शुरू हो सकेगा टेंडर
आचार संहिता लगने से अटक गए थे करोड़ों के काम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सूबे में आचार संहिता बुधवार शाम पांच बजे से समाप्त हो गई है। आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली 19 सड़कों के निर्माण पर भी रोक हट गई है। हाल ही में केंद्र सरकार ने इन सड़कों को मंजूरी दी है। जिसमें 13 सड़कें नई बननी थी। वहीं 6 सड़कों पर टारिंग होनी थी। सड़कों के निर्माण पर 110 करोड़ की राशि मंजूर हुई है। आचार संहिता के कारण इन सड़कों पर टारिंग का कार्य प्रभावित हो गया था।
इसके अलावा जिला मुख्यालय के लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र के समीप पार्किंग का निर्माण भी चुनावों के पूर्व पूरा हो गया था। इसका उद्घाटन भी चुनाव के चलते नहीं हो सका। वहीं देवसदन कुल्लू के समीप बने सभागार का भी आम जनता लाभ ले सकेगी। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार भुंतर में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए डबल लेन पुल की टेंडर प्रक्रिया भी आरंभ हो सकेगी। डबल लेन पुल के निर्माण पर करोड़ों खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बंजार क्षेत्र की घरटगाड़ से कडाहिल, देऊठा से ज्वाली, बठाहड़ से शिल्ह शरूगंर सड़कें नई बनाई जाएंगी। वहीं जिभी से तांदी सड़क की टारिंग पर 2.20 करोड़, घियागी से सजवाड़ की टारिंग पर 3.67 करोड़, जिभी से सराज पर 3.26 करोड़, सुचैहण से शांघड़ सड़क पर 4.18 करोड़, घाट से परगानू सड़क पर 4.29 करोड़ स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरमंड खंड में डमेहली से पंकवा सड़क पर 6.68 करोड़, कानवी से दशोली सड़क निर्माण पर 5.04 करोड़, शिल्ह से जुआगी सड़क निर्माण पर 10.51 करोड़, शरू से कापटी सड़क टारिंग पर 7.7 करोड़ खर्च होना प्रस्तावित है। वहीं नग्गर खंड के गोभा लिंक रोड़ निर्माण पर 1.9 करोड़, कुल्लू खंड में डुंखरा से पुंथल सड़क पर 7.5 करोड़, जुंगरू थाना से पुलगा सड़क पर 1.5 करोड़ के बजट को स्वीकृति मिली है लेकिन इन दो माह तक इस पर आचार संहिता के चलते कोई काम नहीं हो सका। इधर उपायुक्त युनूस ने कहा कि आचार संहित समाप्त हो जाने के बाद नए कार्य शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed