फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सात प्रत्याशी नहीं बचा पाए अपनी जमानत

सात प्रत्याशी नहीं बचा पाए अपनी जमानत

Mon, 18 Dec 2017 05:41 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
सात प्रत्याशी नहीं बचा पाए अपनी जमानत
सात प्रत्याशी नहीं बचा पाए अपनी जमानत
विज्ञापन

लाहौल से सुदर्शन, रेणुका और गजेंद्र की भी जमानत जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में विधान सभा चुनावों के परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं। कुल्लू सदर से भाजपा के दिग्गज नेता महेश्वर सिंह हार गए तो वहीं चुनावी रण में कूदे सात उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए हैं। इसमें माकपा के साथ बसपा और कई आजाद प्रत्याशी शामिल हैं।
आनी विधानसभा से माकपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार 4739 मत लेने में कामयाब हुए लेकिन जमानत नहीं बचा पाए हैं। इसके अलावा कुल्लू सदर से राष्ट्रीय आजाद मंच की उम्मीदवार रेणुका डोगरा को मात्र 469, निर्दलीय उम्मीदार कमलकांत को 243, मनाली विस से बसपा प्रत्याशी जीत राम को 1980 निर्दलीय गजेंद्र ठाकुर ने 2127 वोट हासिल किए हैं। जनजातीय विस क्षेत्र लाहौल-स्पीति से निर्दलीय उम्मीदवार सुदर्शन जस्पा को मात्र 655 मत मिले हैं। बंजार विधानसभा से बसपा प्रत्याशी झाबे राम भी अपनी जमानत को बचाने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन


नोटा का भी खूब हुआ प्रयोग
चुनाव आयोग द्वारा चुनावों में रखा गया नोटा के विकल्प का भी लोगों ने खूब इस्तेमाल किया है। मनाली विधानसभा में 1434 वोट नोटा को दिए गए। लाहौल-स्पीति विधानसभा में 70 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। आनी विधानसभा में 943, कुल्लू सदर विस में 402 तथा बंजार विधानसभा में भी सैकड़ों लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed