फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पर्यटकों के बिना सूने पड़े कुल्लू के पर्यटन स्थल

पर्यटकों के बिना सूने पड़े कुल्लू के पर्यटन स्थल

Sat, 21 Oct 2017 10:09 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
पर्यटकों के बिना सूने पड़े कुल्लू के पर्यटन स्थल
manali - फोटो : amarujala
कुल्लू। दुनियाभर में पर्यटन के लिए विख्यात कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारोबार सिमट गया है। घाटी के पर्यटन स्थल सैलानियों के बिना सूने पडे़ हैं। दशहरा के बाद दिवाली का सीजन भी इस बार फीका ही रहा। दशहरा और दिवाली का कारोबार इस बीते साल के मुकाबले 50 फीसदी तक कम आंका गया है, लेकिन इन दिनों पर्यटन नगरी मनाली की आक्युपेंसी मात्र 10 फीसदी के आसपास ही चल रही है।
विज्ञापन

जिला के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की चहलकदमी में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्दी की दस्तक से घाटी के ट्रैकिंग सीजन के सिमटने से घाटी के खीरगंगा, मणिकर्ण, तीर्थन घाटी तथा जलोड़ी दर्रा आदि पर्यटन स्थलों की रौनक गायब हो गई है। होटल संचालकों ने भी अपने कर्मचारियों में छंटनी शुरू कर दी है। पर्यटन स्थल मणिकर्ण, खीरगंगा, जलोड़ी दर्रा, बंजार की तीर्थन, सोझा तथा बूढ़ी नागिन की वास स्थली सरयोलसर भी पर्यटकों के बिना सूने पड़ गए हैं। इन टूरिस्ट प्वाइंटों की रौनक गायब होने से पर्यटन कारोबारियों का धंधा चौपट हो गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में कारोबारी कर्म सिंह, दीपन लाल, मोहर सिंह, जलोड़ी दर्रा के कारोबारी दिनेश कुमार, मोहर सिंह तथा जय चंद का कहना है कि समर सीजन के बाद ट्रैकरों से घाटी में रौनक बनी थी लेकिन अब ठंड बढ़ने से यहां सैलानियों की कदमताल ठहर गई है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली को न तो दशहरा कैश करवा पाया है और न ही दीवाली। अब विंटर सीजन पर नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed