फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रायसन पुल में वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी

रायसन पुल में वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी

Sun, 27 Aug 2017 09:44 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
रायसन पुल में वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी
काईस (कुल्लू)। ऊझी घाटी के रायसन में बने पुल पर वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। अब पुल की मरम्मत होने के बाद पुल से वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। ब्यास नदी पर बना पुल मौजूदा समय मेें खस्ताहाल स्थिति में है। पुल के दोनों ओर रेलिंग टूट गई है। वहीं पुल की प्लेटें भी भारी वाहनों के चलने से टूट गई हैं। लोक निर्माण विभाग ने पुल की स्थिति को देखते पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने पुल पर भारी वाहनों को रोक ने के लिए एक कर्मचारी भी तैनात कर रखा है लेकिन वाहन चालक फिर भी भारी वाहन पुल के ऊपर ले जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने हादसे की आशंका को देखते हुए शनिवार को पुल पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जब तक पुल रिपेयर नहीं होता तब तक इस पुल पर वाहन नहीं चल सकेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कटराईं के सहायक अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि रायसन पुल खस्ताहाल हो गया है। पुल में पहले ही भारी वाहन गुजरने पर पाबंदी थी। इसके बावजूद वाहन चालक नहीं मान रहे हैं। हादसों की आशंका को देखते हुए जब तक पुल रिपेयर नहीं हो जाता तब तक छोटे व बड़े वाहन आवाजाही नहीं कर सकेंगे। मेकेनिकल विभाग को पुल की रिपेयर करने के लिए पत्राचार किया गया है। मामले को लेकर एसडीएम से भी पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed