{"_id":"6956b01bfd2dd4e18d0f7814","slug":"41-head-teachers-became-principals-in-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-165558-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में 41 मुख्य अध्यापक बने प्रिंसिपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में 41 मुख्य अध्यापक बने प्रिंसिपल
Thu, 01 Jan 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग ने दी पदोन्नति,अब नई तैनाती का इंतजार
जिला में रिक्त चल रहे प्रिंसिपल की जगह भरे जाएंगे यह पद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरकार ने हाई स्कूलों में तैनात मुख्य अध्यापकों को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बना दिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से पदोन्नत किए गए मुख्याध्यापकों में जिले के 41 अध्यापक हैं। ये अब प्रिंसिपल बन गए हैं। इनकी तैनाती जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में की जाएगी। जिले में कई स्कूल बिना प्रिंसिपल चल रहे हैं। मुख्याध्यापक लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे।
सरकार ने अब इन शिक्षकों को पदोन्नत कर नए साल को तोहफा दिया है। प्रदेश भर में 512 मुख्यध्यापकों को प्रिंसिपल के लिए पदोन्नत किया है। अब नई जगह तैनाती का इंतजार है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू देश राज डोगरा ने कहा कि कुल्लू जिला के 41 मुख्यध्यापकों को प्रिंसिपल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में रिक्त चल रहे प्रिंसिपल के पदों पर नई नियुक्ति होगी।
कुल्लू जिले से नरेंद्र कुमार, शेर सिंह, राजेश कुमार, श्याम चंद, वेद राम, सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार, नरेंद्र कुमार 2, विक्रम चंद्र, स्वरूप चंद, सोमदत्त शर्मा, दीवान चंद, जंगी राम, देवी सिंह, प्रेम सिंह ठाकुर, कृष्ण चंद सहित 41 शिक्षकों को प्रिंसिपल बनाया गया है।
विज्ञापन
--