फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   38 new cases of carona came together in Kullu

कुल्लू में कारोना विस्फोट, एक साथ 38 पॉजिटिव

Fri, 08 Jul 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
38 new cases of carona came together in Kullu
कुल्लू। जिले में शुक्रवार को कोरोना विस्फोट हुआ है। एक साथ 38 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। रोजाना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। आम लोगों समेत स्कूली विद्यार्थी भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। कुल्लू में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या एकाएक बढ़ी है, वीरवार तक जिले में कोरोना के 57 मामले सक्रिय थे, जो अब 100 के पास पहुंच गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग समेत कुल्लू की जनता की परेशानी बढ़ने लगी है। बता दें कि ढाई माह बाद कुल्लू में जून के अंतिम सप्ताह में कोरोना के मामले आने शुरू हो गए थे, लेकिन अब एकाएक कोरोना मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में शुक्रवार को 196 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 38 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। हालांकि दो कोरोना मरीजों ने संक्रमण को मात भी दी है। जिले में अब तक 12,088 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं, जबकि 11,831 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

वहीं, जिला लाहौल-स्पीति में भी कोरोना के मामलों में कमी आने के बजाय बढ़ोतरी हो रही है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 50 के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 42 लोगों के सैंपल लिए, इनमें 41 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। इसके बावजूद शुक्रवार तक शीत मरुस्थल में कोरोना के 54 मामले सक्रिय हैं। जिले में अब तक 3,257 लोग को पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें 3,185 ने कोरोना को हराया है। उधर, जिला कुल्लू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed