{"_id":"61d727d0c152a66e204bc488","slug":"35-positive-including-five-itbp-jawans-in-kullu-kullu-news-sml3959083170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में पांच आईटीबीपी जवानों समेत 35 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में पांच आईटीबीपी जवानों समेत 35 पॉजिटिव
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ है। जिले में वीरवार को आईटीबीपी के पांच जवानों समेत एक साथ 35 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या एकाएक बढ़कर 56 से 89 पहुंच गई है।
लगातार बढ़ते संक्रमण के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला वासियों की परेशानियों में इजाफा होने लगा है। वहीं, आईबीपी जवानों के पॉजिटिव आने पर एहतियात के तौर पर कैंप को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। संक्रमण की रोकथाम के लिए एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने पंचायत नलाहच के अंतर्गत बबेली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को छोडकर संपूर्ण बबेली स्थित द्वितीय बटालियन आईटीबीपी कैंप को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।
एसडीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में किसी व्यक्ति अथवा वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। लेकिन कंटेनमेंट योजना, आवश्यक सेवाएं व मेडिकल आपातकाल में तैनात वाहनों अथवा कर्मियों के लिए आवाजाही की छूट रहेगी।
विज्ञापन
0
कुल्लू व स्पीति में 2391 किशोरों को लगी वैक्सीन
जिला कुल्लू में वीरवार को 2301 किशोरों को वैक्सीन लगावई गई है। जबकि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की स्पीति घाटी में भी 90 किशोरों को टीका लगाया गया है।
...संवाद