फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   35 feet high Shivling made of ice in Anjani Mahadev

Kullu News: अंजनी महादेव में बना बर्फ का 35 फीट ऊंचा शिवलिंग

Sun, 16 Feb 2025 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 16 Feb 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
35 feet high Shivling made of ice in Anjani Mahadev
मनाली के सोलंग वैली के अजंनी महादेव में बर्फ से बने ​शिव लिंग के दर्शन के लिए पहुंचे पर्यटक।-सं
महादेव के दर्शन को रोजाना पहुंच रहे सैकड़ों पर्यटक
विज्ञापन

बर्फ के बीच स्कीइंग का मजा भी ले रहे सैलानी
संजय भारद्वाज
मनाली (कुल्लू)। बर्फबारी के बाद सोलंगनाला में अंजनी महादेव में बना बर्फ का शिवलिंग पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। झरने से प्राकृतिक शिवलिंग बन गया है। इस शिवलिंग का आकार लगातार बढ़ रहा है।
आजकल यह 35 फीट से अधिक ऊंचा हो गया है। पिछले साल भी शिवलिंग का आकार 35 फीट तक था। अंजनी महादेव से गिरता झरना बर्फ बनकर शिवलिंग का रूप धारण कर रहा है।



अंजनी महादेव के दर्शन के लिए हर रोज सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी पर्यटकों की काफी भीड़ देखी गई। अंजनी महादेव में पर्यटक भोलेनाथ के दर्शन के साथ ही शीतकालीन खेलों का भी लुत्फ ले रहे हैं।
विज्ञापन




मनाली से 25 किलोमीटर दूर सोलंगनाला के पास अंजनी महादेव में यह प्राकृतिक शिवलिंग साढ़े ग्यारह हजार फीट की ऊंचाई पर बना है। स्थानीय निवासी नानक चंद, चमन लाल, पूर्ण और चंद्र ठाकुर ने कहा कि रोहतांग की तर्ज पर अब अंजनी महादेव भी लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों सैकड़ों की संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। शिवलिंग तक पहुंचने के लिए बस और टैक्सी से मनाली पहुंच सकते हैं। मनाली से सोलंगनाला का 15 किलोमीटर सफर टैक्सी से कर सकते हैं। सोलंगनाला से अंजनी महादेव तक पांच किलोमीटर का सफर पैदल या घोड़ों से तय किया जा सकता है।

--



सोलंगनाला और अटल टनल में भी उमड़ रही भीड़

मनाली। सोलंगनाला और अटल टनल में भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। अटल टनल के नार्थ और साउथ पोर्टल में पर्यटक जमकर मस्ती कर रहे हैं। सोलंगनाला में पर्यटक पैराग्लाडिंग, माउंटेन बाइक और अन्य कई खेलों का उठा रहे हैं।


--

रोजाना मनाली पहुंच रहे 1000 वाहन



मनाली। इन दिनों मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या हजारों में है। रोजाना लगभग 1000 पर्यटक वाहन मनाली आ रहे हैं। इसके अलावा वोल्वो और टेंपो ट्रैवलर में भी हजारों पर्यटक रोज मनाली का रुख कर रहे हैं।



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed