फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   3280 opium plants destroyed

Kullu News: अफीम के 3280 पौधे किए नष्ट

Sun, 09 Jun 2024 03:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:54 PM IST
विज्ञापन
3280 opium plants destroyed
चकरिंगा, शिलाग्रां और फलाण में मिली अफीम की अवैध खेती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पुलिस ने पार्वती घाटी के चकरिंगा, शिलाग्रां और फलाण में अफीम की अवैध खेती पकड़ी है। माफिया ने जंगल के नजदीक खेतों में अवैध रूप से अफीम उगाई थी। पुलिस ने अफीम के करीब 3,280 पौधों को नष्ट किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने चकरिंगा गांव के नजदीक जंगल में एक खेत में अफीम की खेती पकड़ी। यहां अफीम के 950 पौधे मिले। अफीम की खेती किसने की थी, इस बात का पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही शिलाग्रां में भी पुलिस ने करीब एक बिस्वा भूमि में अफीम की अवैध खेती पकड़ी।
विज्ञापन

यहां पर पुलिस ने अफीम के 830 पौधे बरामद किए। पुलिस ने फलाण में करीब चार बिस्वा के खेत में अफीम के 1500 पौधे पकड़े। पुलिस अब पता लगाने में जुट गई है कि अफीम की खेती किसने की थी। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नशे की खेती को जड़ से उखाड़ने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed