{"_id":"5c9cf36cbdec224e4c20365c","slug":"31553789804-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजबान शमशी रहा ओवर ऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजबान शमशी रहा ओवर ऑल विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय खेलों में शमशी बना ओवरऑल विजेता
बैडमिंटन में आईटीआई मनाली ने हासिल किया पहला स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर कुल्लू। आईटीआई शमशी में चल रही चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि आईटीआई शमशी के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने मौजूद रहे और विजेता रही टीमों को पुरस्कृत किया। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में आठ सरकारी और गैर सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। इसमें 220 के छात्र खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आईटीआई शमशी के डीपीएफ विपिन चंदेल ने बताया कि इस खेल कूद प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबाल और एथलेटिक्स का आयोजन हुआ है। कबड्डी में आईटीआई सरकोटी प्रथम स्थान पर रही है, जबकि आईटीआई सैंज दूसरे स्थान पर रही। खो-खो में आईटीआई शमशी प्रथम, वॉलीबाल में आईटीआई शमशी के अलावा बैडमिंटन में आईटीआई मनाली पहले और दूसरे स्थान पर आईटीआई शमशी रही है। उन्होंने कहा कि छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता 29 और 30 मार्च तक चलेगी। इसमें जिला की चार आईटीआई भाग लेंगी। इस मौके पर आईटीआई सैंज के प्रधानाचार्य अर्पित आनंद, लीला देवी सहित सभी संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।