फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सीसीटीवी कैमरे के बाद हो रही नकल

सीसीटीवी कैमरे के बाद हो रही नकल

Mon, 18 Mar 2019 07:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 18 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे के बाद हो रही नकल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। इसके बावजूद नकल करने के मामले नहीं थम रहे हैं। जिला के एक स्कूल में सोमवार को भी आठ विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। सुबह के सत्र में हाई स्कूल शिरढ़ में चल रहे अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान निरीक्षण विंग के उपनिदेशक बलवंत सिंह ठाकुर की अगुवाई में दबिश दी। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया।

हालंाकि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इस दौरान टीम ने आठ विद्यार्थियों को नकल करते हुए पाया। उनके खिलाफ केस भी बनाए गए। इसके बाद टीम ने नथान और काईस स्कूल में भी छापामारी की। लेकिन यहां सभी व्यवस्था को बेहतर पाया गया। निरीक्षण विंग की टीम अभी जिला में नकल के 15 केेस बना चुकी है। इससे पहले जिला के विभिन्न स्कूलों में सात नकलचियों को पकड़ा गया था। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे होने पर भी विद्यार्थियों में डर नहीं है और नकल करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। निरीक्षण विंग के उपनिदेशक बलवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि नकल को रोकने के लिए टीम लगातार स्कूलों में दबिश दे रही है। इस दौरान उनके साथ निरीक्षण विंग के प्रिंसिपल आचार्य हंस राज, खंड शिक्षा अधिकारी धर्म चंद तथा बलवंत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed