{"_id":"5c8bad33bdec2213e272e907","slug":"31552657715-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल के लिए चार में से तीन उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल के लिए चार में से तीन उड़ानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जीएडी की ओर से जनजातीय क्षेत्र लाहौल के रावा, डाइट, स्टींगरी ओर जिस्पा के लिए चार उड़ानें निर्धारित की गई थी। इनमें से तीन ही उड़ानें हो सकी। चौथी उड़ान जिस्पा हेलीपैड पर नहीं होने से लोग परेशान हुए।
जिले में शुक्रवार को मौसम साफ रहने पर तीन हेलीपैडों के लिए उड़ानें हुई। लेकिन खराब मौसम के कारण वीरवार को भुंतर से उड़ान नहीं हो सकी। पहली उड़ान भुंतर से स्तींगरी हेलीपैड के लिए हुई, जिसमें 17 यात्री उतारे गए। इसी हेलीपैड से 21 लोगों को भुंतर लिफ्ट किया। दूसरी हवाई सेवा भुंतर से स्टींगरी हेलीपैड पर हुई, जिसमें 14 चुनाव कर्मी को लाहौल पहुंचाया गया। यहां से 19 यात्रियों को लेकर पवनहंस भुंतर के लिए उड़ा। तीसरी उड़ान रावा हेलीपैड के लिए भरी गई और 16 यात्री एयरलिफ्ट किए। इसके साथ ही 22 लोगों को भुंतर लाया गया। उधर, उड़ान समिति के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि रोहतांग और आसपास के क्षेत्र में मौसम साफ होने पर तीनं उड़ानें हुई है।