फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तीन दिन में बहाल करें अवरुद्ध सड़कें

तीन दिन में बहाल करें अवरुद्ध सड़कें

Tue, 15 Jan 2019 07:34 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 15 Jan 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन में बहाल करें अवरुद्ध सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला में हुई भारी बर्फबारी से कुल्लू घाटी का जनजीवन ठहर सा गया है। सड़कों के बंद होने से सबसे अधिक समस्या हो रही है। सड़कों के बंद होने से लोगों को कई किमी पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

अभी भी जिला में लोक निर्माण विभाग की दो दर्जन सड़कें अवरुद्ध चल रही हैं। हालांकि मंगलवार को कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग बहाल हो गया है। लेकिन बंजार की जिभी-गाड़ागुशैणी, छतरी, रोहाचला, करशाला, कोठी, सोलंग, कोठी, मलाणा के अलावा औट-लूहरी-सैंज एनएच 305 पर बसों के पहिये जाम हैं। मौसम खुलते ही एनएच अथॉरिटी के साथ लोनिवि सड़कों को बहाल करने में जुट गया है। कई जगहों पर लोनिवि ने बाहर से निजी मशीनरी को हायर किया है। बर्फबारी से लोक निर्माण के साथ आईपीएच विभाग को काफी नुकसान हो गया है। आईपीएच विभाग की जिला में दर्जनों पेयजल योजनाएं प्रभावित हो गई हैं। पेयजल स्कीमों के क्षतिग्रस्त होने से कई ग्रामीण इलाकों में लोगों को बर्फ पिघलाकर गुजारा करना पड़ रहा है। बर्फबारी से पर्यटन नगरी मनाली जहां दस घंटे तक घुप अंधेरे में रही, वहीं जिला के कई दुर्गम गांवों में बिजली आपूर्ति कई दिनों तक बंद रही। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि मौसम खुल गया है। ऐसे में संबंधित विभागों को बिजली, पानी व सड़कों को तीन दिनों के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed