फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नए साल में रोहतांग टनल से आवाजाही होने की उम्मीद

नए साल में रोहतांग टनल से आवाजाही होने की उम्मीद

Mon, 31 Dec 2018 07:35 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 31 Dec 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
नए साल में रोहतांग टनल से आवाजाही होने की उम्मीद

विज्ञापन
कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में लोग नए साल के जश्न के लिए तैयार हैं। कुल्लू-मनाली में देश-विदेश से पर्यटक भी नववर्ष को मनाने के लिए पहुंच गए हैं। नए साल के आगमन के साथ जिले के लोगों को भी कई सौगातें मिलने और रुके विकास कार्य पूरे होने की उम्मीद है। इनमें से रोहतांग टनल प्रमुख है। कई साल से लोग इस टनल का कार्य पूरा होने की राह देख रहे हैं। जितनी जल्द यह टनल बनकर तैयार होती है, उतना जल्द लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी। टनल का कार्य पूरा होने से लाहौल-स्पीति के लोगों को बर्फबारी में कैद होने के बाद हेलीकॉटर की सेवाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेेगा। टनल से आवाजाही शुरू होने पर बर्फबारी में उनको कुल्लू समेत बाहरी क्षेत्रों और राज्य में जाने की सुविधा मिलेगी। लोगों को जलोड़ी टनल का सपना नए साल में पूरा होने की उम्मीद है। जलोड़ी टनल बनने से बाह्य सराज की 58 पंचायतों को बर्फबारी में जिला मुख्यालय जाने की सुविधा मिलेगी...

अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। नए साल में घाटी के लोगों को नई सौगातें मिलने की उम्मीदें हैं। नववर्ष को लेकर लोगों को बेसब्री से इंतजार है। प्रदेश में नई सरकार के साथ लोगों को नया मुख्यमंत्री मिला है और एक साल का समय होने से जनता को आशाएं बहुत हैं। ऐसे में जिला के लोगों को सालों से रुके हुए कामों के 2019 में आगे बढ़ने व पूरा होने की आस है। इस साल जनजातीय लोगों को रोहतांग टनल की सौगात भी मिलने की पूरी आस है।
विज्ञापन

टनल मिलने से लाहौल की जनता देश व दुनिया से 12 माह जुड़ी रहेगी। साथ ही सरहद पर सेना को जाने में आसानी होगी। 10281 फीट ऊंचे जलोड़ी तथा भुभू टनल निर्माण की डीपीआर को मंजूरी मिल सकती है। जलोड़ी टनल से बाह्य सराज की 58 पंचायतों तथा भुभू टनल से जोगेंद्रनगर-कुल्लू की दूरी करीब 70 किलोमीटर तक कम होगी। साथ ही भारत माला योजना के तहत भुंतर से मणिकर्ण रोड का डबल लेन कार्य शुरू हो सकेगा। भुंतर से मनाली तक फोरलेन पर आवाजाही शुरू होने से ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोप-वे का निर्माण हो सकता है शुरू
देवभूमि कुल्लू के धार्मिक पर्यटन स्थल बिजली महादेव के साथ रोहतांग के लिए प्रस्तावित रोप-वे का निर्माण भी इस साल शुरू हो सकता है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर दी है। रोप-वे निर्माण से बिजली महादेव जहां जिला कुल्लू को एक नया पर्यटन स्थल मिलेगा, वहीं सैलानी रोहतांग दर्रे से आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। जिला मुख्यालय सरवरी में बन रहे बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ मनाली व पतलीकूहल में प्रस्तावित बस अड्डों के निर्माण को गति मिलने की आस है।


घाटी में विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार
नई राहें-नई मंजिले योजना के तहत कुल्लू घाटी के अनछुए पर्यटक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए घाटी के लोगों को प्रदेश सरकार से काफी उम्मीद है। जिलावासी शेर सिंह, पदम सिंह, जोगिंद्र ठाकुर, प्रेम सिंह, लीला प्रकाश, जगदीश ठाकुर, सुनील शर्मा, अमर सिंह तथा उगम राम का कहना है कि नए साल में घाटी में विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed