फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   साथी से अभद्र व्यवहार के विरोध में तौल लिपिकों ने बंद की गन्ने की तौल

साथी से अभद्र व्यवहार के विरोध में तौल लिपिकों ने बंद की गन्ने की तौल

Sun, 02 Dec 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
साथी से अभद्र व्यवहार के विरोध में तौल लिपिकों ने बंद की गन्ने की तौल
स्वार (रामपुर)। किसान से रिजेक्ट गन्ना लेकर मिल भेजने पर एक मिल अधिकारी ने तौल लिपिक से अभद्र व्यवहार कर खरी खोटी सुनाईं। जिस पर रविवार को तौल लिपिकों ने गन्ने की तौल बंद कर हड़ताल कर दी, जिससे मिल प्रबंधन में खलबली मच गई। मिल प्रबंधन ने आनन फानन में प्राइवेट कर्मियों से तौल शुरू करवाई।
विज्ञापन

गन्ने की पर्चियां नही मिलने से किसान परेशान हैं और वह अपना गन्ना 100 रुपये प्रति क्विंटल में कोल्हू पर बेचने को मजबूर हैं। वहीं तहसील क्षेत्र में लगे मिल की ओर गन्ने की खरीद को बने सेंटरों पर भी किसानों के गन्ने को रिजेक्ट बताकर वापस किया जा रहा है। शनिवार को एक सेंटर से एक तौल लिपिक ने किसान का गन्ना खरीदकर मिल को भेजा था, जिसे मिल प्रबंधन ने रिजेक्ट कर तौल लिपिक को बुला लिया। बताते हैं कि इस दौरान एक मिल अधिकारी ने तौल लिपिक से अभद्र व्यवहार कर जमकर खरी खोटी सुना दी। जिसकी जानकारी तौल लिपिक ने अपने अन्य तौल लिपिक साथियों को दी, जिस पर सबने एक राय होकर रविवार को किसानों के गन्ने की तुलाई बंद कर दी। इससे मिल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन फानन में प्राइवेट दैनिक मजदूरी कर्मियों को लगाकर तौल शुरू कराई। गन्ना सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद के चलते तौल लिपिकों ने तौल बंद कर दी थी। बाद में मामले का निपटारा कर प्राइवेट कर्मियों को लगाकर तौल शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed