{"_id":"5bf4068dbdec2269b8464726","slug":"31542719117-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन मनाली माल रोड पर डालेंगे कुल्लवी नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन मनाली माल रोड पर डालेंगे कुल्लवी नाटी
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल की तैयारियों के लिए कार्निवल कमेटी ने कमर कस ली है। दो से छह जनवरी तक मनाए जाने वाले कार्निवाल के भव्य आयोजन को लेकर बैठकों को दौर भी तेज हो गया है। विंटर कार्निवाल कमेटी की बैठक मंगलवार को मनाली में नग्गर विकास खंड के महिला मंडलों के साथ हुई। इसमें लगभग 65 महिला मंडलों ने भाग लिया। कार्निवाल के दौरान तीन और पांच जनवरी को मनाली के माल रोड पर भव्य कुल्लवी नाटी डाली जाएगी।
विंटर कार्निवल में महिला मंडल के कार्यक्रम का प्रारूप तैयार किया गया। इसमें नग्गर खंड के करीब दस महिला मंडल विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। महिला मंडल की ओर से झांकी, फैशन शो, माल रोड पर नृत्य, रस्साकशी, होरन नृत्य तथा स्टाल लगाए जाएंगे। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि महिला मंडलों की विंटर कार्निवाल में बहुत बड़ी भागीदारी है। 25 दिसंबर को महिला मंडलों की विंटर कार्निवाल में आयोजित नाटी की रिहर्सल मनाली के माल रोड पर होगी। इसके अलावा कार्निवाल कमेटी ने निर्णय लिया है कि पहली बार युवा मंडलों के लिए भी कई कार्यक्रम करवाए जाएंगे। खेलों में वॉलीबाल, बास्केटबाल, रस्साकशी और नाटी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने घाटी के लोगों से कार्निवल के सफल आयोजन के लिए हर संभव सहयोग की अपील की है।