फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   विभाग सूचना दिए बगैर ट्रैकिंग करवाने पर होगी कार्रवाई

विभाग सूचना दिए बगैर ट्रैकिंग करवाने पर होगी कार्रवाई

Wed, 29 Aug 2018 07:04 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
विभाग सूचना दिए बगैर ट्रैकिंग करवाने पर होगी कार्रवाई
विभाग को सूचना दिए बिना नहीं जा सकेंगे ट्रैकिंग पर
विज्ञापन

ट्रैकिंग सीजन के दौरान अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पर्यटन विभाग सख्त
अप्रिय घटना होने पर ट्रेवल एजेंट के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
मनु शर्मा
मनाली (कुल्लू)। ट्रैकिंग सीजन के दौरान अप्रिय घटनाओं को रोकने व त्वरित बचाव कार्य करने को लेकर पर्यटन विभाग सख्त हो गया है। पुलिस, पर्यटन व वन विभाग को ट्रैकिंग संबंधी जानकारी न देने पर ट्रेवल एजेंट के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बिना जानकारी दिए ही ट्रैकिंग के दौरान अप्रिय घटना होने पर ट्रेवल एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
पर्यटन नगरी मनाली समेत अन्य जगहों में आजकल ट्रैकिंग के लिए देश व विदेश से सैलानी पहुंच रहे हैं। लेेकिन प्रशासन की गो कुल्लू वेबसाइट पर पंजीकरण न करवाने या विभागों को सूचना दिए बगैर ही ट्रैकिंग पर निकलना खतरनाक साबित हो सकता है। ट्रैकिंग के दौरान खोने की सूचना होने पर त्वरित रेस्क्ूय ऑपरेशन शुरू किया जा सकेगा। ट्रैक इंडिया आउट टूअर के निदेशक चंदन शर्मा, हिमालयन एडवेंचर के एमडी रूप चंद नेगी ने बताया कि सैलानी जनसंख्या वाले क्षेत्रों में ठहरने के बजाय ट्रैकिंग व साहसिक गतिविधियों, पहाड़ में रहना पसंद करते हैं। अधिकतर ट्रैकर बिना बताए ही ट्रैकिंग के लिए निकल पड़ते। इससे मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। डेनमार्क से आए मार्क व अमेरिका से आए रिचर्डसन ने बताया कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य उन्हें यहां खींच लाया है। डीटीडीओ भाग चंद नेगी ने बताया कि ट्रैकिंग पर जाने से पहले पर्यटन, वन और पुलिस विभाग को जानकारी देना आवश्यक है। यदि कोई ट्रेवल एजेंट बिना जानकारी के ही ट्रैकिंग को जाते हैं, यदि कोई घटना घटित होती है तो कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन


सभी ट्रेवल एजेंटों को दिए सख्त : शेर सिंह
डीएसपी शेर सिंह का कहना है कि सभी ट्रेवल एजेंटों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ट्रैकिंग में कोई ग्रुप जा रहा हो तो उसकी जानकारी दें। बिना जानकारी के ही ट्रैकिंग पर निकलना कई बार जानलेवा साबित हो सकता है। बताया कि सभी दूतावासों को भी उनके नागरिकों को ट्रैकिंग पर जाने के लिए रजिस्टर्ड ट्रेवल एजेंटों द्वारा ही जाने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू मनाली में आने विदेशी सैलानी
वर्ष सैलानी
2015 109468
2016 122064
2017 133409
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed