{"_id":"5af5953f4f1c1bdc408b46d6","slug":"31526043967-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे वाहनों के लिए वामतट मार्ग बहाल, बड़े वाहनों को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे वाहनों के लिए वामतट मार्ग बहाल, बड़े वाहनों को करना होगा इंतजार
Updated Fri, 11 May 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे वाहनों के लिए वामतट मार्ग बहाल
बड़े वाहनों के लिए जल्द बहाल हो वामतट मार्ग : अनूप राम
लैंड स्लाइड का स्थायी हल ढूंढे विभाग: जीवन नेगी
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। करीब एक सप्ताह से बंद चल रहा मनाली-कुल्लू वामतट मार्ग शुक्रवार शाम से छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। वहीं बड़े वाहनों को आवाजाही के लिए अभी इंतजार करना होगा। वामतट मार्ग ठप होने से कुल्लू से मनाली के बीच यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। घंटों जाम के बाद पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं।
मनाली कुल्लू लेफ्ट बैंक मार्ग पर जगतसुख धौम्य नाले पर भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया है। जिससे जगतसुख, भनारा, शुरू, प्रीणी, अलेऊ और चिचोगा के लोगों को बस न चलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का दावा है कि शुक्रवार शाम से छोटे वाहनों के लिए सड़क मार्ग खोल दिया है। हालांकि बड़े वाहनों को इंतजार करना होगा। अब मौसम ने साथ दिया तो जल्द बड़े वाहन भी वामतट मार्ग होकर मनाली पहुंच सकेंगे। जगतसुख पंचायत के प्रधान जीवन नेगी ने बताया कि धौम्य पुल के पास भूस्खलन होने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसका स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। जिससे बरसात के दौरान दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
कुल्लू-मनाली पर्यटन विकास मंडल के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान लेफ्ट बैंक मार्ग पर यातायात बाधित होने से मनाली के पर्यटन सीजन को भारी नुकसान हो रहा है। गड्ढों से भरी सड़क के बाद जाम पर्यटकों को तंग कर रहा है। घंटों देरी से वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। ऐसे में पर्यटन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। लोनिवि जल्द इस समस्या का निदान करें अन्यथा समस्या विकराल होती जा रही है। वहीं इस संबंध मेें लोनिवि के एसडीओ पीके राणा ने बताया कि छोटे वाहनों के लिए सड़क तैयार कर ली गई है। जल्द बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए भी लोनिवि युद्घ स्तर पर काम छेड़े हुए है। मौसम ने साथ दिया तो बड़े वाहनों के लिए भी जल्द सड़क तैयार कर ली जाएगी।