फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   20 किलो चरस संग पकड़ा आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

20 किलो चरस संग पकड़ा आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

Sat, 24 Mar 2018 09:41 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
20 किलो चरस संग पकड़ा आरोपी पांच दिन के रिमांड पर
crime shimla
कुल्लू। सैंज घाटी के दुर्गम क्षेत्र बाहू में 20 किलो चरस के साथ पकड़े आरोपी दुकानदार को सभी प्रकार की औपचारिकताओं के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ करेगी। प्रारंभिक जांच में अभी तक चरस कहां से लाई गई है और कहां पहुंचाई जानी थी, के बारे में खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का तर्क है कि कागजी कार्यवाही होने के कारण अभी तक आरोपी से पूछताछ नहीं हो पाई है। रिमांड मिलने के बाद अब पुलिस पूछताछ का दौर शुरू करेगी। सामान्य जांच के अलावा पुलिस आरोपी की वित्त जांच भी करेगी। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस की ओर से आरोपी का सामान्य से अधिक दिनों का रिमांड मांगा गया है। इस मामले में पुलिस बैकवर्ड और फारवर्ड लिंकेज का पता लगाने में जुट गई है। गौरतलब है कि पुलिस इन दिनों संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी निगरानी रख रही है। सैंज घाटी के बाहू में दुकान चलाने वाले आरोपी पर भी पुलिस पिछले कई दिनों से निगरानी रखे हुई थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को दबिश दी और दुकान से बीस किलो चरस खेप बरामद की। इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कोर्ट से आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस पूछताछ जारी है। जिले में अन्य संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed