फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आम लोगों की आवाजाही पर टनल प्रबंधन सख्त

आम लोगों की आवाजाही पर टनल प्रबंधन सख्त

Sat, 24 Mar 2018 09:31 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
आम लोगों की आवाजाही पर टनल प्रबंधन सख्त
आम लोगों की आवाजाही पर टनल प्रबंधन सख्त
विज्ञापन

मरीजों और जरूरतमंदों को मिलती रहेगी राहत
मामले को लेकर टनल प्रबंधन से मिले रवि
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। निर्माणाधीन रोहतांग टनल से आम लोगों की आवाजाही को लेकर रोहतांग टनल प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए हैं। टनल के भीतर ब्लास्टिंग और खुदाई का काम तेज होने से अब आम लोगों की आवाजाही संभव नहीं है। लेकिन आपातकालीन में मरीजों और जरूरतमंदों को राहत मिलती रहेगी। शनिवार को नेशनल एसटी कमीशन के पूर्व उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने रोहतांग टनल के मुख्य अभियंता एनएम चंद्र राणा से मुलाकात कर आम लोगों को टनल होकर आने-जाने में राहत देने की अपील की। इधर, मनाली प्रशासन भी लाहौल के बाशिंदों का साथ देने के लिए तैयार है, लेकिन बीआरओ ने अंतिम समय में अपने हाथ खड़े कर दिए। रोहतांग टनल के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर एम चंद्र राणा ने बताया कि टनल के भीतर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस बीच आम लोगों की आवाजाही से निर्माण कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके बावजूद जरूरतमंदों के साथ मरीजों की टनल होकर आवाजाही जारी रहेगी। उन्होंने शनिवार को रोहतांग टनल प्रबंधन से मिलकर अपील की है कि कुल्लू-मनाली में फंसे लोगों को चरणबद्ध तरीके से आरपार किया जाए। उन्होंने एसडीएम मनाली से भी अपील की है कि बीआरओ के साथ तालमेल बिठाते हुए जनजातीय लोगों की समस्याओं का समाधान करें। रवि ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार का हेलीकॉप्टर पिछले दो दिनों से लापता है, जबकि जनजातीय लोग कभी बीआरओ तो कभी प्रशासन की तरफ देख रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ. मारकंडा सत्ता सुख भोगने में व्यस्त हैं। मंत्री बनने के बाद वह जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इधर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि प्रशासन जनजातीय लोगों की सहायता करने के लिए तैयार है। अगर बीआरओ उनकी सिफारिश मानने को तैयार है तो टनल से जाने वाले लोगों की सूची बीआरओ को भेजने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed