फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ...तेरी नगरी दिलणू लाणा गाने पर खूब मचा धमाल

...तेरी नगरी दिलणू लाणा गाने पर खूब मचा धमाल

Wed, 21 Mar 2018 07:35 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
...तेरी नगरी दिलणू लाणा गाने पर खूब मचा धमाल
कुल्लू कलाकेंद्र में लोअर एंड स्नोर वैली छात्र संगठन के वार्षिक समारोह के दौरान नाटी डालती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। लोअर एंड स्नोअर वैली छात्र संगठन का वार्षिक समारोह बुधवार को लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बंजार ब्लॉक कांग्रेस सचिव एवं युकां जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, लोक कलाकार रमेश ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज में कुल्लवी और लाहौली गीतों पर युवाओं को खूब नचाया।

बंजार ब्लॉक कांग्रेस सचिव एवं युकां जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम गौतम ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। नशे के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद लोअर और स्नोअर वैली के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में स्टार कलाकार रमेश ठाकुर ने ...ऐजे झूरिये मिलणा, ..सैंज म्हारा होटल, ...बांके पाटू आलिए, ...आजा परदेसिया, ..तेरी नगरी दिलड़ू लाणा, लाहौली गीत ..साजनियां, ..बाला तेरी आदि गीतों पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कलाकेंद्र में रमेश ठाकुर के गीतों पर युुवाओं ने बारिश के बावजूद जमकर ठुमके लगाए। लोअर एंड स्नोअर वैली छात्र संगठन के अध्यक्ष हरीश धामी और चेयरमैन थॉमस जॉर्डन ने कहा कि वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम को लेकर युवाओं मेें खूब उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed