फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   73 अंकों के साथ तीरांदाजी में क्वारिंग ने झटका पहला स्थान

73 अंकों के साथ तीरांदाजी में क्वारिंग ने झटका पहला स्थान

Mon, 05 Mar 2018 07:36 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
73 अंकों के साथ तीरांदाजी में क्वारिंग ने झटका पहला स्थान
तीरंदाजी में क्वारिंग ने झटका पहला स्थान
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धा में छेरिंग, दोरजे और नोरबू का शानदार प्रदर्शन
एसडीएम केलांग अमर नेगी ने विजेताओं को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति की पारंपरिक खेल तीरंदाजी के संरक्षण के लिए शाकंडस यूरथाथ क्लब ने नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से खंड स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिले की 18 टीमों के कुल 72 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम केलांग अमर नेगी ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति की पहचान इस परंपरागत खेल को बचाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। प्रतियोगिता में कृषक मंडल क्वारिंग 73 अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया है। वहीं कोलंग दूसरे और शाकंडस क्लब तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत मुकाबले में छेरिंग छोपेल पहले, दोरजे क्याटुक्षी दूसरे और नोरबू पांस ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर एसडीएम अमर नेगी ने विजेता और उपविजेता टीमों का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद के समन्वयक राम सिंह थोमस ने बताया कि जिले की स्पीति से सकलांग दोरजे एशियाड में तीरांदाजी में स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं। उन्होंने ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है। क्लब के अध्यक्ष छिमेद म्यास ने बताया कि बुजुर्गों के पहल से इस पारंपरिक खेल को युवाओं तक ले जाने में प्रशासन की मदद लगातार मिल रही है। उन्होंने प्रशासन से आधुनिक तीर कमान उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed