{"_id":"5a9196e54f1c1bb1208bb0f2","slug":"31519490789-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब रोहतांग टनल होकर आवाजाही कर सकेंगे लाहौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब रोहतांग टनल होकर आवाजाही कर सकेंगे लाहौली
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हो पाएगी रोहतांग टनल होकर आवाजाही
हफ्ते में सोमवार और वीरवार को आ जा सकेंगे जरूरतमंद
जिला प्रशासन की सिफारिश बीआरओ ने दी बड़ी राहत
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय लाहौल घाटी के लोगों के राहत की खबर है। अब घाटी के लोग आपातकालीन परिस्थितियों में जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद रोहतांग टनल से आवाजाही कर सकेंगे। बाकायदा लाहौल-स्पीति प्रशासन की सिफारिश पर बीआरओ ने सप्ताह में दो दिन रोहतांग टनल से आने-जाने की अनुमति दे दी है। इसके लिए टनल से आवाजाही करने करने वाले लोगों को लाहौल-स्पीति का अपना कारण बताना होगा।
अनुमति मिलने के बाद ही ये लोग टनल से आ जा सकेंगे। इसकी सूचना पाकर लाहौल घाटी के लोगों के साथ बाहरी जिला के लोग जो घाटी में सरकारी सेवाओं में कार्यरत है खुशी की लहर है। बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा के बंद होने से घाटी के बीमार और जरूरतमंद लोगों को हेलीकाप्टर सेवाओं का इंतजार करना पड़ता है। परंतु अब रोहतांग टनल से जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। घाटी के लोगों ने जिला प्रशासन की इस कवायद को सराहा है। लाहौल में रह रहे लोग जरूरत पड़ने पर हर हफ्ते सोमवार और वीरवार को दो दिनों तक आ जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी होगी। प्रशासन ऐसे लोगों को अनुमति देगी। जिनका घाटी से बाहर आना जाना जरूरी है। वहीं रेफर मरीज किसी भी समय टनल से होकर निकल सकेंगे।
उपायुक्त का कार्यभार देख रहे एसडीएम केलांग अमर नेगी ने कहा कि लोग अपनी मर्जी से टनल होकर जाने की कोशिश न करें। जरूरतमंद लोगों को प्रशासन बीआरओ के सहयोग से पूरी मदद करेगा। टनल से निकलने वाले लोगों को उपायुक्त कार्यालय केलांग में अपना नाम पता व जाने का पूरा विवरण देना होगा। वहीं उपमंडल उदयपुर के लोग एसडीएम उदयपुर के माध्यम से उपायुक्त लाहौल-स्पीति से टनल से आवाजाही की परमिशन की सिफारिश ले सकते हैं। लाहौल-स्पीति जिला परिषद के चेयरमैन रमेश और केलांग वार्ड की जिप सदस्य तंजिन कारपा ने प्रशासन व बीआरओ के आपसी तालमेल के इस फैलने को सराहा है। उधर, कृषि मंत्री डॉ राम लाल मारकंडा ने कहा कि उन्होंने टनल होकर घाटी के जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए बीआरओ से सिफारिश की थी।