फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पतलीकूहल में ढाबे में सिलिंडर से भड़की आग

पतलीकूहल में ढाबे में सिलिंडर से भड़की आग

Sun, 04 Feb 2018 09:46 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल में ढाबे में सिलिंडर से भड़की आग
fire
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली/पतलीकूहल। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेशद्वार पतलीकूहल में नग्गर पुल के समीप चल रहे एक ढाबे में सिलिंडर से आग भड़क गई। आग की घटना में हजारों का नुकसान हुआ है। दोपहर के समय लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, आग से किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पतलीकूहल-नग्गर रोड पर शर्मा ढाबा में एक एलपीजी गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ढाबे में रखे अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। ढाबे में दो अन्य सिलिंडर भी रखे थे, लेकिन किसी जांबाज ने होशियारी दिखाते हुए लीक सिलेंडर को ढाबे से बाहर निकाल दिया और किसी तरह से उसकी आग को बुझा दिया। अगर सिलिंडर फट जाता तो इससे जानमाल का काफी नुकसान हो सकता था। इससे पहले सूचना मिलते ही दमकल विभाग का दल भी मौके पर पहुंच गया था। दमकल विभाग मनाली के फायर ऑफिसर केवल राम ने कहा कि आग की घटना में हजारों का नुकसान हुआ है। पतलीकूहल चौकी प्रभारी दयाराम ठाकुर ने कहा कि ढाबे को दिनेश किराए पर चला रहा था। डीसी यूनुस ने कहा कि प्रभावित को तय नियमों के तहत राहत राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed