फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   30 transformers restored in Raisen; power supply restored to over 30 villages.

Kullu News: रायसन में 30 ट्रांसफार्मर बहाल, 30 से अधिक गांवों में लौटी बिजली

Fri, 28 Aug 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
30 transformers restored in Raisen; power supply restored to over 30 villages.
कुल्लू। जिले के रायसन में 11 केवी बिजली लाइन में आई तकनीकी खराबी को बिजली बोर्ड ने ठीक कर बंद पड़े 30 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है। इससे क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। दो दिन पहले 11 केवी लाइन में अचानक फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। खराबी को दूर करने के लिए बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं, भूस्खलन के कारण जिला में 16 सड़कों पर यातायात प्रभावित है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें जीभी-बाहु-गाड़ागुशैणी सड़क पिछले 16 दिनों से बंद है। इसके अलावा नगलाड़ी-शरची, भडोगी, नरोगह, चेष्ठा, लाशनी, डुखन, भ्रैण, भुलंग, बडारी, जुआगी, बागीपुल और पांकवा सड़क पर बसों के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद है। एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि सड़कों को बहाल करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed