फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   30 roads including two highways closed in Kullu

Kullu News: कुल्लू में दो हाईवे के सहित 30 सड़कें बंद

Sat, 28 Dec 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 28 Dec 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
30 roads including two highways closed in Kullu
मनाली के सोलंगनाला में फसें पर्यटक वाहनों को शनिवार पुलिस ने सुर​क्षित निकाल लिया है।-संवाद
मनाली में सबसे अधिक 10 सड़कों पर यातायात बंद
विज्ञापन

बंजार और बाह्य सराज में आठ-आठ सड़कें हुई ठप

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में 28 घंटे से बर्फबारी और बारिश हो रही है। इससे कुल्लू जिले में जनजीवन पूरी तरह ठहर गया है। लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
रात भर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई तो निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। बर्फबारी से स्नो पॉइंट पूरी तरह से लकदक हो गए हैं। घाटी का जनजीवन भरी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

मनाली-केलांग वाया अटल टनल रोहतांग हाईवे-तीन, जलोड़ी दर्रा में ढाई फीट बर्फ गिरने से हाईवे-305 सहित 30 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। मनाली में सबसे अधिक दस सड़कों पर यातायात ठप है। बंजार में आठ, बाह्य सराज में आठ और कुल्लू में दो सड़कें बंद हैं। हाईवे -305 पर घियागी से खनाग तक बर्फ बिछ गई है। सबसे अधिक परेशानी बाह्य सराज की 69 पंचायतों के लोगों को होगी। उन्हें जिला मुख्यालय कुल्लू आने के लिए वाया करसोग या शिमला होकर आना पड़ेगा। कुल्लू, मनाली, बंजार, सैंज और भुंतर में सरकारी, गैर सरकारी कर्मचारियों के साथ सैकड़ों स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को भी 100 किमी की जगह 200 से 250 किमी का लंबा सफर करना होगा। ताजा बर्फबारी ने एनएचएआई के हाईवे-305 को बहाल करने के काम पर भी पानी फेर दिया है। सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी ने कहा कि जिला के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। ऐसे में सैलानी व स्थानीय लोग संवेदनशील इलाकों को रुख न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed