फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   30 percent discount on hotel booking

Kullu News: होटलों की बुकिंग पर मिल रही 30 फीसदी छूट

Fri, 12 Jul 2024 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
30 percent discount on hotel booking
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में ऑफ सीजन में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अब विशेष छूट दी जा रही है। 15 जुलाई के बाद पर्यटक हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटलों में बुकिंग पर 20 से 30 प्रतिशत तक की छूट का लाभ ले सकेंगे। इससे पर्यटन कारोबार में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


मनाली में अप्रैल से लेकर जून तक पर्यटन कारोबार चरम पर रहा। एक जुलाई के बाद पर्यटन कारोबार लुढ़क गया। देश के मैदानी इलाकों में बारिश होने से मनाली में पर्यटकों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में पर्यटन निगम ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए छूट जारी की है। पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि 15 जुलाई के बाद निगम के होटलों में 20 से 30 फीसदी छूट दी जा रही है। उधर, निजी होटल संचालकों ने भी पर्यटकों को छूट देनी शुरू कर दी है। बुकिंग पर कहीं 20 तो कही 40 फीसदी छूट दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed