फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   30 JBT teachers did not join in Kullu

Kullu News: कुल्लू में 30 जेबीटी शिक्षकों ने नहीं दी ज्वाइनिंग

Wed, 02 Aug 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 02 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
30 JBT teachers did not join in Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में दूसरे जिलों से चयनित हुए 30 जेबीटी शिक्षकों ने छह माह तक ज्वाइनिंग नहीं दी है। इन शिक्षकों ने अपने ही जिले में एडजस्टमेंट की है। इस तरह कुल्लू जिले के पद खाली रह गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फरवरी 2023 को प्रारंभिक शिक्षा विभाग की काउंसलिंग में सभी 30 पदों के लिए दूसरे जिलाें के शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। इन सभी शिक्षकों ने जिला कुल्लू में कोई ज्वाइनिंग नहीं दी। जिले में पहले से ही प्राइमरी स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों की कमी चल रही है। इसे देखते हुए अब विभाग ने फरवरी में हुई काउंसलिंग की वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षा सूची) से इन 30 पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एक से दो सप्ताह में ये नियुक्तियां शुरू हो जाएंगी। इससे जिले में सरकारी स्कूलों में चल रही शिक्षकों की कमी कुछ हद तक दूर होगी। जेबीटी की भर्ती को लेकर विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जेबीटी के करीब 190 से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। अधिकतर स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे ही चल रहे हैं। कुछ स्कूलों को प्रतिनियुक्ति पर चलाया जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग कुल्लू के उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि अब जिले में बिना शिक्षक के कोई भी स्कूल नहीं होगा।

साथ ही जिन स्कूलों में विद्यार्थी अधिक हैं, वहां पर भी शिक्षकों को तैनात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती काउंसलिंग की प्रतीक्षा सूची से जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed