{"_id":"680fafa24facdca9770136b1","slug":"30-employees-called-from-punjab-for-cleaning-kullu-news-c-89-1-klu1002-146443-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सफाई के लिए पंजाब से बुलाए 30 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सफाई के लिए पंजाब से बुलाए 30 कर्मचारी
Mon, 28 Apr 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
पीपल जातर मेले के दौरान मेला मैदान में संभालेंगे सफाई व्यवस्था की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू ने राज्य स्तरीय पीपल जातर उत्सव के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए दूसरे राज्यों से सफाई कर्मचारी बुलाए हैं।
हालांकि, नगर परिषद के पास रूटीन में सफाई करने वाले कर्मचारी हैं, लेकिन उत्सव के दौरान कचरा समेटने के लिए पंजाब से 30 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी बुलाए हैं। ये मेला मैदान में सफाई व्यवस्था की कमान संभालेंगे। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि उत्सव के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद ने तीस अतिरिक्त सफाई कर्मी बुलाए हैं।
गौरतलब है कि पीपल जातर उत्सव 28 से 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए सजा बाजार 15 मई तक जारी रहेगा। ऐसे में कचरा फैलना निश्चित है, लेकिन सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मियों की व्यवस्था करने का नगर परिषद ने हाउस में निर्णय लिया था। इसके चलते अब 15 मई तक बाजार में तैनात होने वाले सफाई कर्मचारी जिम्मा संभालेंगे।
गौरतलब है कि हर बार पीपल जातर मेले के दौरान अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की जाती है। इसके चलते इस बार भी नगर परिषद ने मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारी बुलाए हैं।
विज्ञापन
--