फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   280 students, 8 teachers' posts vacant in Lagoti

लगौटी में 280 विद्यार्थी, 8 अध्यापकों के पद खाली

Tue, 06 Sep 2022 10:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
280 students, 8 teachers' posts vacant in Lagoti
कुल्लू जिला के लगौटी स्कूल का भवन। -संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। प्रदेश सरकार ने 22 अगस्त को हुई कैबिनेट में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगौटी में विज्ञान संकाय शुरू करने की मंजूरी दी है। विज्ञान की कक्षाएं शुरू होने से पहले स्कूल में शिक्षकों के कई पद खाली हो गए हैं।
विज्ञापन

तीन टीजीटी समेत आठ शिक्षकों के पद खाली होने से अभिभावक और स्कूल प्रबंधन समिति की भी चिंता बढ़ गई है। लगौटी स्कूल में चार पंचायतों के करीब 280 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल के प्रवक्ताओं और टीजीटी अध्यापकों के लगातार दूसरे स्कूलों को तबादला हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूल में तैनात टीजीटी मेडिकल की एक अध्यापिका भी तबादला कर दूसरी जगह जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

स्कूल में टीजीटी कला संकाय के दो पद, नॉन मेडिकल का एक, प्रवक्ता अंग्रेजी, प्रवक्ता इतिहास, शारीरिक शिक्षक, कॉमर्स की दोनों पदों के खाली रहने से पठन पाठन और एक लिपिक का पद रिक्त होने से कार्यालय का काम नहीं हो पा रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परस राम चौहान, होशियार सिंह तथा मान सिंह ने कहा कि लगौटी स्कूल करशैईगाड़, फनौटी, लगौटी तथा टकरासी पंचायतों के विद्यार्थी दूर-दूरे से पड़ने आते हैं। कहीं शिक्षकों के रिक्त पदों को न भरने के लिए सरकार, शिक्षा विभाग व स्थानीय विधायक कोई भी पहल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर शिक्षा विभाग कुल्लू को अवगत करवाया गया है। विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि लगौटी स्कूल में रिक्त पदों को भरने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed